. World Covid-19 Updates

Arrow up
Arrow down
Print this page

कोरोना काल में बीजेपी की मंशा चुनी हुई सरकारों को गिराने की : प्रियंका गांधी Featured

  26 July 2020
Rate this item
(1 Vote)

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी ने जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को गिराने की कोशिश कर अपनी मंशा साफ़ कर दी है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि “संकट के समय नेतृत्व की पहचान होती है। कोरोना के राष्ट्रीय संकट में देश को जनहित में काम करने वाले नेतृत्व की जरूरत है। मगर केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को गिराने की कोशिश कर अपनी मंशा और अपना चरित्र साफ कर दिया है। जनता जवाब देगी।”

गौरतलब है कि राजस्थान में कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त के ऑडियो सामने आने के बाद कांग्रेस अब आक्रामक हो गई है। कांग्रेस ने आज लोकतंत्र बचाने के अपने राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन अभियान के तहत “स्पीकअप फॉर डेमोक्रेसी” शुरू किया है।

इतना ही नहीं बीजेपी पर चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिशों के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कांग्रेस पार्टी इसे मसले को लेकर देश के तमाम राज्यों में राजभवन के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।

संकट के समय नेतृत्व की पहचान होती है। कोरोना के राष्ट्रीय संकट में देश को जनहित में काम करने वाले नेतृत्व की जरूरत है। मगर केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को गिराने की कोशिश कर अपनी मंशा और अपना चरित्र साफ कर दिया है। जनता जवाब देगी। #SpeakUpForDemocracy