. World Covid-19 Updates

Arrow up
Arrow down
Print this page

IPL 2020: मुंबई इंडियंस की बाजीगरी जारी, दिल्ली को 5 विकेट से हराया, सीजन की लगातार चौथी जीत Featured

  11 October 2020
Rate this item
(0 votes)

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया है। सीजन में मुंबई इंडियंस की ये लगातार चौथी जीत है। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची है।

इंडियन प्रीमियर लीग के एक मुकाबले मे मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मैच में 5 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बना ली है। आपको बता दें, इस सीजन मुंबई इंडियंस की ये लगातार चौथी जीत है। मुंबई और दिल्ली के 10-10 पॉइंट्स हैं, लेकिन मुंबई का रनरेट बेहतर है।

मैच में पहले दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ जीता टॉस और बैटिंग का फैसला किया। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बनाए। उसके लिए सबसे अधिक शिखर धवन ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। जवाब में मुंबई ने दो गेंद शेष रहते मुंबई ने 5 विकेट पर 166 रन बनाते मैच अपने नाम कर लिया।