. World Covid-19 Updates

Arrow up
Arrow down

हाथरस पीड़िता के परिवार का दर्द आया सामने, राहुल गांधी ने देश के लिए जारी किया वीडियो Featured

  07 October 2020

राहुल गांधी ने हाथरस के पीड़ित परिवार का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि हाथरस पीड़िता के परिवार के साथ हुए अन्याय की सच्चाई हर हिंदुस्तानी के लिए जानना बहुत जरूरी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप और हत्या की शिकार पीड़िता के परिवार से मुलाकात का वीडियो जारी किया है। वीडियो में पीड़ित परिवार ने अपने ऊपर हुए अत्याचारों को बयान किया है। राहुल गांधी ने कहा कि पीड़ित परिवार पर हुए अत्याचार के बारे में हर देशवासी को जानना बेहद जरूरी है।राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'देखिए, हाथरस पीड़िता के परिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैसे-कैसे शोषण और अत्याचार का सामना करना पड़ा। उनके साथ हुए अन्याय की सच्चाई हर हिंदुस्तानी के लिए जानना बहुत ज़रूरी है।'

रूरी है।' 

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 3 अक्टूबर को दिन भर उत्तर प्रदेश पुलिस-प्रशासन से जूझते हुए देर शाम हाथरस गैंगरेप पीड़िता के घर पहुंचे थे। प्रियंका गांधी को अपने घर पर देखते ही पीड़िता की मां उनके गले लिपटकर रोने लगी थीं। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मृतका के माता-पिता और भाइयों से काफी देर तक बात की। इस दौरान परिवार ने अपने साथ हुई एक-एक घटना का जिक्र किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया। 

 

परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा था कि परिवार आखिरी बार अपनी बच्ची का चेहरा तक नहीं देख पाया। प्रियंका ने कहा कि परिवार इस घटना की न्यायिक जांच और जिलाधिकारी को हटाना चाहता है और अपनी सुरक्षा चाहता है। कांग्रेस महासचिव ने साथ ही कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जब तक न्याय नहीं मिलता, तब तक हम लड़ेंगे।

Headlines

Popular Posts

Advertisement