. World Covid-19 Updates

Arrow up
Arrow down

4 घंटे में रिकॉर्ड 52 हजार 263 मरीज बढ़े; त्रिपुरा में 4 और महाराष्ट्र में 31 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया गया; देश में अब तक 15.84 लाख केस Featured

  29 July 2020

देश में अब तक 15 लाख 84 हजार 384 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यहां 24 घंटे में रिकॉर्ड 52 हजार 263 मरीज बढ़े। 32 हजार 829 लोग ठीक भी हुए। 775 लोगों की मौत भी हुई। इसके साथ ही देश में मरने वालों का आंकड़ा 35 हजार पार हो चुका है।

अब तक 10 लाख 6 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 8 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं, यानी इनका इलाज चल रहा है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

वहीं, महाराष्ट्र में 31 और त्रिपुरा में 4 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने बुधवार को बताया कि 1200 हेल्थ वर्कर्स के जरिए एक जरूरी हेल्थ सर्वे किया जाना है। इसे पूरा करने के लिए राज्य में लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है।

टॉप-10 में दिल्ली तीसरे नंबर पर, मगर एक्टिव केस में 10वें नंबर पर

दिल्ली में कोरोना के अब तक 1 लाख 32 हजार 275 केस आए हैं। संक्रमण के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर है, लेकिन टॉप-10 राज्यों में यहां सबसे कम 10 हजार 887 एक्टिव केस हैं। यहां सबसे ज्यादा 28 हजार 329 एक्टिव केस 27 जून को थे।

मुंबई की झुग्गी बस्तियों में 57% कोरोना संक्रमित
दिल्ली के बाद मुंबई में भी सीरो सर्वे हुआ है। इससे पता चला है कि शहर की झुग्गी बस्तियों में 57% लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सीरो सर्वे में व्यक्ति के शरीर में एंटीबॉडी की मौजूदगी का पता लगाया जाता है। अगर एंटीबॉडी मिलती हैं तो इसका मतलब है कि वे या तो संक्रमित हैं या संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई की गैर झुग्गी बस्तियों में 16% लोगों में एंटीबॉडी मिली हैं।

LIVE UPDATES...

  • देश में मंगलवार को एक्टिव केसों की संख्या 5 लाख के पार हो गई। इनमें 8 हजार 944 की हालत गंभीर है।
  • ओडिशा में 24 घंटे में 1068 मामले सामने आए। अब राज्य में संक्रमितों की संख्या 29 हजार 175 हुई।
  • मध्य प्रदेश में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
  • पश्चिम बंगाल में हफ्ते में 2 दिन का लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन सरकार ने कहा है कि 1 अगस्त को बकरीद पर लॉकडाउन नहीं रहेगा।
  • उत्तराखंड स्थित गंगोत्री धाम को भक्तों के लिए 15 अगस्त तक बंद कर दिया गया है।अगर तीर्थयात्री आए भी तो उन्हें 2 किलोमीटर पहले ही रोक दिया जाएगा।
  • बिहार में लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा। बिहार सरकार ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक फर्जी ऑर्डर वायरल होने के बाद यह बात कही। इसमें 1 अगस्त से 16 दिन के लिए बिहार में लॉकडाउन बढ़ाने का दावा किया गया था। सरकार ने इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। वायरल ऑर्डर फर्जी है, उस पर यकीन न करें।

5 राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश: राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत और भोपाल-ग्वालियर के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में 628 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 29 हजार 217 हो गई है। इनमें 20 हजार 343 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 830 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Headlines

Popular Posts

Advertisement