मलिहाबाद के कुशभरी गांव में बुधवार रात एक महिला ने अपने प्रेमी व उसके साथी के साथ मिलकर धारदार हथियार से पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह खुद ही चीखने चिल्लाने लगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के नस्ली बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस के बुद्घिदाता हैं।
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों पर 57.55 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप पर संशोधित आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि इन्हें भी लगभग में दिखा गया है।
यूपी को देश का सबसे बड़े डिफेंस उत्पाद निर्माण हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पर्यावरण मंत्रालय ने लंबी जांच के बाद चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर बनाने की अनुमति दे दी है।
Rae Bareli loksabha :रायबरेली लोकसभा सीट का सियासी तापमान बढ़ने वाला है। भाजपा और इंडिया गठबंधन दोनों ही खेमों के नेता यहां अपना दमखम दिखाने जा रहे हैं।
कन्नौज में अखिलेश यादव के लिए दस मई को राहुल गांधी और संजय सिंह चुनाव प्रचार करेंगे। पंजाब में आप और कांग्रेस में गांठ की खबरों के बीच संजय सिंह कानपुर में कांग्रेस की रैली से दूरी बनाएंगे।
Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर सीट से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से नामांकन भर दिया है। वह समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा से टिकट की संभावनाएं तलाश रहे थे।
Shivpal yadav: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पुलिस और गुंडई के बल पर मतदान करा रही है।
Priyanka Gandhi: रायबरेली में राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे इंदिरा गांधी पर गर्व है। उन्होंने भाजपा से कई गंभीर सवाल भी किए।
JP Nadda: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लखनऊ में पांचवे चरण की लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनाव प्रचार की समीक्षा की। लखनऊ क्लस्टर के साथ उन्होंने अलग से बैठक की।
Swatantra Dev Singh: अमेठी और कौशांबी में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने राम के काम में रोड़े अटकाने का काम किया है।
अमेठी में कांग्रेस के सिंबल से भले ही केएल शर्मा मैदान पर हैं लेकिन असली लड़ाई गांधी परिवार लड़ रहा है। प्रियंका के साथ राहुल और सोनिया भी यहां प्रचार कर सकते हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से प्रत्याशी अपने भाई राहुल गांधी के लिए जमकर प्रचार कर रही हैं। वो लगातार नुक्कड़ सभाएं कर जनता को संबोधित कर रही हैं।
विश्व हिंदू परिषद के केंद्र रामसेवकपुरम में गुरुवार को आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। इसको लेकर विहिप ने नाराजगी जताई है।
देश की आबादी को लेकर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्ययन के निष्कर्ष को लेकर केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि ये इस बात का प्रमाण है कि हिंदू समाज को किस तरह प्रताड़ित किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार दोपहर सपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान में भाजपा को काफी पीछे कर दिया है।
गोंडा जिले के करनैलगंज में छप्पर के घर में अचानक आग लगने से आठ वर्षीय बालिका जिंदा जल गई। रात के समय अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी थी। घर के भीतर बालिका सो रही थी।
अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र के रायबरेली हाईवे के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक डंपर और बाइक में भिड़ंत के बाद आग लग गई। हादसे की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की जलकर मौत हो गई।
देवीपाटन मंडल के चुनावी समर में युवा कदमों की चाल से जहां सियासत के जवां रंग बिखरे हैं, वहीं अनुभवी राजनीतिज्ञों की कदमताल से सियासी संदेश भी मिल रहे हैं।
राष्ट्रीय लोकदल ने राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष सहित तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।