मलिहाबाद के कुशभरी गांव में बुधवार रात एक महिला ने अपने प्रेमी व उसके साथी के साथ मिलकर धारदार हथियार से पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह खुद ही चीखने चिल्लाने लगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के नस्ली बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस के बुद्घिदाता हैं।
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों पर 57.55 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप पर संशोधित आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि इन्हें भी लगभग में दिखा गया है।
समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव के लिए पहले प्रत्याशी घोषित किए गए भीम निषाद की नाराजगी आखिरकार खत्म हो गई है। पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाने का वादा किया है।
यूपी में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 मई को उत्तर प्रदेश आएंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बृहस्पतिवार को राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे और लोकसभा चुनाव के बाकी चरणों की तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन देंगे।
बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें छह प्रत्याशियों के नाम है। इस सूची में यूपी की दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है।
बसपा ने सातवें चरण में होने वाली सीटों पर चुनाव के लिए देवरिया व कुशीनगर के उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं।
नेशनल कोऑर्डिनेटर और उत्तराधिकारी पद से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। बसपा नेता और पार्टी प्रमुख मायावती के फैसले के बाद आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
लोकसभा चुनाव में इस बार कुछ ऐसे समीकरण बने कि बाराबंकी की राजनीति में ही उलटफेर हो गया है। पिछले कई चुनावों में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर आमने सामने चुनाव लड़ चुके नेता इस चुनाव में एक साथ वोट मांग रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने बुधवार को शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के लाही बॉर्डर, भवानीगढ़ चौराहा व गूढ़ा में नुक्कड़ सभा की। उन्होंने कहा कि देश में इस समय एक ही नेता है, जो सही बात बोलता है और वह मेरा भाई राहुल गांधी है।
अमेठी में कांग्रेस के सिंबल से भले ही केएल शर्मा मैदान पर हैं लेकिन असली लड़ाई गांधी परिवार लड़ रहा है। प्रियंका के साथ राहुल और सोनिया भी यहां प्रचार कर सकते हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से प्रत्याशी अपने भाई राहुल गांधी के लिए जमकर प्रचार कर रही हैं। वो लगातार नुक्कड़ सभाएं कर जनता को संबोधित कर रही हैं।
विश्व हिंदू परिषद के केंद्र रामसेवकपुरम में गुरुवार को आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। इसको लेकर विहिप ने नाराजगी जताई है।
देश की आबादी को लेकर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्ययन के निष्कर्ष को लेकर केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि ये इस बात का प्रमाण है कि हिंदू समाज को किस तरह प्रताड़ित किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार दोपहर सपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान में भाजपा को काफी पीछे कर दिया है।
गोंडा जिले के करनैलगंज में छप्पर के घर में अचानक आग लगने से आठ वर्षीय बालिका जिंदा जल गई। रात के समय अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी थी। घर के भीतर बालिका सो रही थी।
अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र के रायबरेली हाईवे के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक डंपर और बाइक में भिड़ंत के बाद आग लग गई। हादसे की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की जलकर मौत हो गई।
देवीपाटन मंडल के चुनावी समर में युवा कदमों की चाल से जहां सियासत के जवां रंग बिखरे हैं, वहीं अनुभवी राजनीतिज्ञों की कदमताल से सियासी संदेश भी मिल रहे हैं।
राष्ट्रीय लोकदल ने राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष सहित तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।