. World Covid-19 Updates

Arrow up
Arrow down
Print this page

योगी सरकार पर बरसे अखिलेश, कहा- बाढ़ से जनता परेशान लेकिन BJP के पास समय नहीं, नेता प्रचार में व्यस्त Featured

  03 September 2021
Rate this item
(0 votes)

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति के बीच योगी सरकार पर निशाना साधा है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति के बीच योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ में फंसे लोग जान माल बचाने की गुहार लगा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी आयोजनों और उत्सव में मशगूल है। गोरखपुर में बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। 6 नदियों उफान पर है लेकिन सरकार की तरफ से कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में भरवलिया-बसावनपुर रिंग बांध टूट चुका है। गोरखपुर से वाराणसी और सनौली को जाने वाली रास्ते पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। यहां तक कि आमी नदी का पानी इंडियन ऑयल के प्लांट में घुस चुका है लेकिन प्रदेश में राहत कार्य नहीं चल रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने की कोई व्यवस्था सुचारु नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सब कुछ भगवान भरोसे है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना काल में भाजपा नेताओं ने कोई सुध नहीं ले रही थी, उसी तरफ अब दूसरी बीमारियों के प्रकोप के बीच दूसरे कामों में व्यस्त है। सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी सरकार संवेदनशून्य हो चुकी है, वह जनता को चुनावी झांसे में फंसाने की योजना बना रही है। लेकिन जनता ने तय कर लिया है कि इस बार सपा को ही वोट देंगे।

बाढ़ की स्थिति: गोरखपुर में नदियों के बढ़ते जलस्तर के साथ आस-पास के जिले के कई बांध खतरे की जद में आ गए हैं। कहीं बांध दरक रहे हैं तो कहीं रिसाव हो रहा है। नेपाल से जोड़ने वाले सोनौली हाइवे पर चिउंटहा गांव के पास करीब एक फुट पानी भर गया है। जिले के 250 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। आवागमन के लिए करीब 400 नावों का प्रबंध किया गया है। बाढ़ से 26 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में CM योगी का दौरा: इधर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज दोपहर गोंडा, बहराइच, बलरामपुर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ राहत केंद्रों का भी दौरा किया। सीएम योगी के तय कार्यक्रम के मुताबिक 2 बजे बहराइच पहुंचे यहां से वह रात तक कई जिलों में बाढ़ और रात कार्य का जायजा लेंगे।