. World Covid-19 Updates

Arrow up
Arrow down

घातक होती जा रही है कोरोना की ये लहर! 24 घंटे में फिर 2 लाख से ज्यादा रिकॉर्ड मामले आए सामने, 1,185 की हुई मौत Featured

  16 April 2021

कोरोना वायरस की ताजा लहर कितनी घातक है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दो दिन में ही भारत में चार लाख से अधिक केस सामने आए गए हैं और दो हजार से अधिक लोगों की मौत दर्ज की गई हैं। गुरुवार को भी देश में 2 लाख से ज्यादा केस आए थे।

देश में अब कोरोना वायरस तांडव मचाने लगा है। हर रोज डरावने आंकड़े सामने आ रहे हैं। एक बार फिर शुक्रवार को कोरोना ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार को भारत में कोरोना के नए मामले एक बार फिर 2 लाख से पार हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में शुक्रवार को कोरोना के कुल 2,17,353 केस सामने आए हैं। जबकि 1,185 लोगों की मौत हुई है।

 https://twitter.com/ANI/status/1382913374250438659

एक दिन में एक बार फिर 2 लाख से ज्यादा मामले सामने आने के बाद देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,42,91,917 हो गई है। वहीं कुल एक्टिव केस की संख्या 15,69,743 है, जबकि इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,74,308। कोरोना वायरस की ताजा लहर कितनी घातक है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दो दिन में ही भारत में चार लाख से अधिक केस सामने आए गए हैं और दो हजार से अधिक लोगों की मौत दर्ज की गई हैं। गुरुवार को भी देश में 2 लाख से ज्यादा केस आए थे।

 https://twitter.com/ANI/status/1382901122063507459

दिल्ली में कोरोना का कहर ऐसा है कि अब ये नया एपिसेंटर बन गई है। बीते दिन भी दिल्ली में 17 हजार के करीब केस दर्ज किए गए, जबकि 100 से अधिक लोगों की मौत हुई। ऐसा ही हाल महाराष्ट्र का है, जहां हर दिन आने वाले केसों की संख्या का औसत ही 60 हजार हो गया है। अगर शहर के हिसाब से देखें तो दिल्ली सबसे प्रभावित शहर बनता दिख रहा है, वहीं मुंबई का भी बुरा हाल है। इसके साथ ही देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के कारण हाल बेहाल है। यहां बीते दिन भी 22 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे, जो अभी तक का रिकॉर्ड है। लखनऊ में अस्पतालों में बेड नहीं है, बेड हैं तो ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं हैं। वहीं, श्मशान घाट के बाहर भी लंबी कतारें लगी हैं।

Headlines

Popular Posts

Advertisement